दादरी पहुंची बॉक्सर नीतू घणघस का जोरदार स्वागत

कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन है बिटिया अगला लक्ष्य एशियन खेलों में गोल्ड मेडल  खेलपथ संवाद चरखी दादरी। कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन बॉक्सर नीतू घणघस ने शनिवार को कहा कि खेल नीति में सुधार की आवश्यकता है। सुधार नहीं किया गया तो देश को ही मेडलों का घाटा होगा। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री के साथ-साथ हरियाणा सरकार से खेल नीति में सुधार करने की मांग की। दरअसल कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीतू घनघस पह.......

पहले दिन सोनीपत के पहलवानों की रही धूम

सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिपः देश को दिलाए तीन मेडल खेलपथ संवाद सोनीपत। कजाकिस्तान में सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दिन रविवार को सोनीपत के पहलवानों ने धूम मचा दी। गांव गुहणा के पहलवान रूपिन ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया तो गांव डबरपुर के पहलवान सुनील व जुआं के पहलवान नीरज ने ब्रांज मेडल देश की झोली में डाले। विजेता पहलवानों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को कजाकिस्तान के अस्ताना .......

गोल्डन गर्ल नीतू घणघस का भावभीना स्वागत

भिवानी के खिलाड़ियों ने दुनियाभर में चमकाया प्रदेश का नाम: धर्मबीर सिंह खेलपथ संवाद भिवानी। अपने दमदार मुक्कों से देश को विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल दिलाने वाली गोल्डन गर्ल नीतू घणघस का भिवानी पहुंचने पर शानदार विजय जुलूस निकाल कर स्वागत किया गया। हर किसी ने अपनी लाड़ली को सिर आंखों पर बैठाया और जगह-जगह नीतू को नोटों की मालाओं से लाद दिया। भिवानी को बॉक्सरों की बदौलत मिनी क्यूबा कहा जाता है, अब इनमें एक नाम बॉक्सर नीतू .......

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 140 प्रशिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश में अभी भी पूरे नहीं हुए साढ़े चार सौ प्रशिक्षक 26 खेलों में 140 प्रशिक्षकों की हुई नियुक्ति खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार 31 मार्च को कुंवर दिग्विजय सिंह बाबू स्टेडियम सभागार में आयोजित एक समारोह में 140 अंशकालिक प्रशिक्षकों .......

इंदौर में राष्ट्रीय व्हीलचेयर टेनिस टूर्नामेंट का शानदार आगाज

स्पर्धा में पुरुष वर्ग में दो लाख पचास हजार रुपये का इनाम महिला वर्ग में एक लाख रुपये की मिलेगी इनामी राशि खेलपथ संवाद इंदौर। स्वच्छता में देश में अव्वल इंदौर अब खेलों का भी नया आयाम स्थापित कर रहा है। देश में पहली बार व्हीलचेयर खिलाड़ियों की पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा सोमवार से इंदौर में प्रारंभ हुई। पहले दिन वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने आसानी से मुकाबले जीते। स्पर्धा में पुरुष वर्ग में दो लाख पचास हजार रुपये तथा महिला वर्.......

राष्ट्रीय तरलवारबाजी में राजस्थान के करन सिंह को स्वर्ण

सेबर में महाराष्ट्र के अभय शिंदे को हराया 33वीं राष्ट्रीय तरलवारबाजी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद पुणे। 33वीं राष्ट्रीय तरलवारबाजी चैम्पियनशिप में राजस्थान के करन सिंह गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेबर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं केरल ने महिला और सर्विसेज ने पुरुषों में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा।  करन सिंह ने फाइनल में महाराष्ट्र के अभय शिंदे को एकतरफ.......

शिव प्रसाद ने जीती 1500 मीटर दौड़, लम्बीकूद में दीपक ने मारी बाजी

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलपथ संवाद प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज खेल मैदान पर चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन जैवलिन थ्रो, लम्बीकूद, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के फाइनल हुए। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 1500 मीटर दौड़ की शुरुआत विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. थॉमस अब्राहम ने झंडी दिखाकर की। 1500 मीटर दौड़ शिव प्रसाद मिश्रा ने जीती। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज खेल मैदान पर .......

हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम

यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी खेलपथ संवाद रायबरेली। अब रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम से जाना जाएगा। वह यह उपलब्धि पाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ' कर दिया है।   रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टेडियम से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में रानी खि.......

यूपी के दिव्यांग एथलीट आदित्य की राष्ट्रीय स्तर पर चांदी

इस एथलीट पर प्रदेश सरकार ध्यान दे तो बहुत कुछ कर सकता है खेलपथ संवाद पुणे। उत्तर प्रदेश के सुविधा विहीन दिव्यांग एथलीट आदित्य छौक्कर ने महाराष्ट्र के पुणे में हुई 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में गोला फेंक इवेंट में चांदी का पदक जीतकर समूचे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस एथलीट पर प्रदेश सरकार यदि ध्यान दे तो बहुत कुछ कर सकता है। 16 से 20 मार्च तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता .......

एशियन रेस वॉकिंग में बरनाला के आकाशदीप ने जीता स्वर्ण

खेलपथ संवाद संगरूर। नोमी (जापान) में एशियन रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में भारत के एथलीट आकाशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एथलीट आकाशदीप सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आकाशदीप सिंह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस उपलब्धि के साथ एशियाई खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और ओलम्पिक खेलों जैसे बड़े टूर्नामैंट के लिए उनका हौसला बुलंद होगा। काहनेके (बरनाला) के रहन.......